मोतिहारी दवा घोटाले के आरोपी फिर बने मोतिहारी के ही सिविल सर्जन
राजधानी पटना सहित कुल पाँच जिलों के सिविल सर्जन आज बदल दिए गए। मोतिहारी दवा घोटाले के आरोपी रहे सिविल सर्जन पुनः वहीं के सिविल सर्जन बने। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
अधिसूचना के अनुसार डॉ विभा कुमारी सिंह पटना की नई सिविल सर्जन बनायी गयी हैं। जबकि गया के नए सिविल सर्जन डॉ कमल किशोर राय होंगे।
डॉ सरोज कुमार सिंह को पूर्वी चंपारण तथा डॉ रूप नारायण कुमार को अररिया का सिविल सर्जन बनाया गया है। समस्तीपुर के नए सिविल सर्जन सत्येंद्र कुमार गुप्ता होंगे।
स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से चल रहा खेल बदस्तूर जारी है। चुनावी मौसम में विभाग के बड़े खिलाड़ियों ने मोतिहारी दवा घोटाले के आरोपी रहे सिविल सर्जन को पुनः वहीं का सिविल सर्जन बनवाया।