जब BJP नकाम होती है, तो लोगों को बांटती है : राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र में तीन साल पूरा करने वाली भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि जब वह काम करने में नाकाम होती है, तो लोगों को बाँटने का काम करती है।
राहुल गांधी के कार्यालय द्वारा संचालित ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया कि- जब वह (भाजपा) काम करने में नाकाम होते हैं, तो लोगों को बांटते हैं और उन्हें मुद्दे से भटकाते हैं। लेकिन आक्रोश तथा नफरत नौकरी या समाधान में तब्दील नहीं होगा।
भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की राजग सरकार ने शुक्रवार को तीन साल पूरा किया। उधर शुक्रवार को ही उत्तर प्रदेश के हिंसा प्रभावित सहारनपुर का दौरा करने की इजाजत राहुल गांधी को नहीं मिली। वह शुक्रवार को ही शब्बीर गांव का दौरा करने वाले थे, जहां पांच मई को एक समुदाय के लोगों के घरों में आग लगा दी गई थी। सहारनपुर में जातिगत संघर्ष में अबतक दो लोगों की जान जा चुकी है।ताज़ा अपडेट पाने के लिए हमारे पेज को लाइक करें